क्रिकेटर हरभजन सिंह ने किया ट्वीट, कहा क्रिकेट के सभी प्रारूपों से ले रहा संन्यास, सफर यादगार बनाने के लिए शुक्रिया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और स्पिनर हरभजन सिंह ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो डाल कर एलान किया कि वे क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले रहे हैं।  ट्विटर पर हरभजन सिंह ने ट्वीट किया,” सभी अच्छी चीजें कभी ना कभी खत्म होती हैं आज मैं भी इस गेम को अलविदा कहता हूं, मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने इस 23 साल लंबे सफर को यादगार और खूबसूरत बनाने में मदद करी। मेरा आप सभी को शुक्रिया।” वहीं उन्होनें अपने यू ट्यूब चैनल के जरिए अपने फैंस से अपने सफर से जुड़ी कई बातें साक्षा की ।