उत्तराखंड में आज से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है । सत्र के पहले दिन सदन में प्रवेश करने से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, वन मंत्री हरक सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत , नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी विधायकों द्वारा सदन की गैलरी में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई| इस दौरान सीएम धामी ने जनरल बिपिन रावत को नमन करते हुए दुख प्रकट किया और प्रदेश में भी 3 दिन का राजकीय शोक घोषित होने की जानकार दी वहीं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने जनरल बिपिन रावत को नमन करते हुए कहा कि देश और प्रदेश को जनरल बिपिन रावत का निधन एक बहुत बड़ी क्षति है ।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे , गणेश जोशी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सभी लोग काफी भावुक नजर आए । सभी ने कन्नूर हैलीकॉप्टर हादसे पर दुख जताया, सच्ची श्रद्धांजलि दी और जनरल बिपिन रावत को एक उत्कृष्ट सैन्य अधिकारी के रूप में हमेशा याद रखने की बात कही । बता दे की आज सत्र का पहला दिन सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक संवेदना और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए समर्पित रहा। जिसके बाद सदन को स्थगित कर दिया गया। इसके अलावा सत्र की अवधि एक दिन बढ़ाई गई है । 11 दिसंबर को भी सदन संचालित किया जाएगा।










