मीरा भायंदर में उत्तरांचल मित्र मंडल की रामलीला…

उत्तरांचल मित्र मंडल भायंदर (रजि.) के सानिध्य में एक बार पुनः मीरा भायन्दर की इस पावन धरती पर दिनांक 18 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव का आगाज होने जा रहा है. और 29 दिसम्बर को उत्तराखण्डी सांस्कृतिक संध्या श्री राम महोत्सव का आयोजन रखा गया है। यह हम सभी उत्तराखंडी समाज के लिए बड़ा ही गौराविंत पल होगा इस महोत्सव में सनातनी सभ्यता के प्रतीक भगवान श्री राम की विभिन्न लीलाओं को क्रमबद्ध तरीके से उत्तराखंड के स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रदर्शितं किया जाएगा।
माना जाता रहा है कि मुम्बई महानगर और इसके इर्द गिर्द के उपनगरों में, सर्वप्रथम भगवान श्री राम की लीलाओं को उत्तराखंड के बुद्धिजीवियों ने मंचित किया था.
भायंदर की इस रामलीला को न केवल उत्तराखंडी समाज बल्कि अन्य समाज के लोगों ने भी बहुत सराहा है और इसे बहुत उच्च स्तर की लीलाओं का दर्जा दिया है। इस लीला की विशेषता यह है कि इस लीला में मंचित होने वाला कोई भी कलाकार नियमित(प्रोफेशनल ) नहीं है बल्कि महानगर में रहने वाली वाली उत्तराखंडी गृहणीयाँ बहनें एवं नौकरी पेशे से जुड़े हमारे उत्तराखंडी पुरुष भाई नियमित चार महीने के पूर्व से अभ्यास के उपरान्त इस लीला को मंचित करते हैं.
श्री रामलीला महोत्सव:-१८ दिसंबर २०२४ से २८ दिसंबर २०२४ तक
राज्याभिषेक :शनिवार २८ दिसंबर,सुबह ११ बजे
रामलीला मंचन:- रोजाना सांय ६ बजे से रात्री १० बजे तक
२८ दिसंबर सांय ५ बजे से सांय ८ बजे
उम्र 1 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए Fancy Dress एवं Record Dance प्रतियोगिता.
सांय 8 बजे से रात्री 10.30 बजे तक

स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम (गायन एवं नृत्य )
श्री राम महोत्सव भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
दिनांक :- रविवार २९ दिसंबर 2024
मुख्य आकर्षण : दर्शन फर्शवान
रामलीला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल:-जी ९ स्पोर्टस एण्ड लॉन इंद्रलोक नाका बादशाह मैदान तथा कलावती आई मंदिर के पास भाईंदर पूर्व-401105