पुष्पा बिष्ट ने रखा ‘पहाड़ी रस्याण’ ब्रांड के साथ उद्यमिता में कदम

मुंबई: शिक्षिका और कुशल गृहिणी पुष्पा बिष्ट ने 23 नवंबर 2024 को अपने ब्रांड ‘पहाड़ी रस्याण’ का भव्य शुभारंभ किया। यह ऐतिहासिक अवसर काफल फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘हौसलों की उड़ान’ कार्यक्रम में हुआ।

इस मौके पर ब्रांड का उद्घाटन सम्मानित अतिथि उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगयक राजेंद्र चौहान,रोहित चौहान और लोक गायिका कल्पना चौहान जी के करकमलों द्वारा किया गया।

‘पहाड़ी रस्याण’ के तहत उत्तराखंड के शुद्ध और जैविक उत्पादों को मुंबई तक पहुंचाने का एक अनोखा प्रयास किया गया है। इस पहल के माध्यम से मुंबई में रह रहे लोग अब उत्तराखंड की मिट्टी की खुशबू और वहां के उत्पादों का स्वाभाविक स्वाद चख सकेंगे।

पुष्पा बिष्ट का यह कदम उनके आत्मनिर्भरता और उद्यमिता के प्रति समर्पण को दर्शाता है। ‘पहाड़ी रस्याण’ की टैगलाइन “स्वाद शुद्धता का” है, जो इसकी गुणवत्ता और विशिष्टता का प्रतीक है।

इस पहल के तहत स्थानीय किसानों और उत्तराखंड की संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। ‘पहाड़ी रस्याण’ के उत्पाद अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए उपलब्ध हैं।

उत्तराखंड की खुशबू अब मुंबई में – ‘पहाड़ी रस्याण’ के साथ!