इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़ी फ्रेंचाइजी लगातार सोशल मीडिया पर आम लोगों से कनेक्ट होती रहती है. मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर ऐसा ही किया है. नोएडा में मैकडॉनल्ड आउटलेट में काम करने वाले प्रदीप मेहरा (Pradeep Mehra Running Video) पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं. अब मुंबई इंडियंस ने भी प्रदीप मेहरा की तारीफ की है.
दरअसल, नोएडा में 19 साल के प्रदीप मेहरा (Pradeep Mehra) का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ था. जिसमें वह अपनी शिफ्ट पूरी करने के बाद देर रात को दौड़ते हुए घर जा रहे थे. तब फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी ने उनका वीडियो शूट किया, जिसमें प्रदीप ने बताया कि वह आर्मी में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं.










