काफल फाउंडेशन की अतिविशिष्ट कलाकारों से सजी संगीतमय हौसलों की उड़ान

News:

मुंबई: काफल फाउंडेशन द्वारा आयोजित अति विशिष्ट कलाकारों से सजी एक खूबसूरत संगीतमय संध्या हौसलों की उड़ान का भव्य शुभारंभ मीरारोड स्थित लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में 23 नवंबर 2024 को विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया, इस कार्यक्रम का यह मंच उन अति विशिष्ट कलाकारों को समर्पित था जो उत्तराखंड के दूर दराज ग्रामीण गांवों से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने आए थे, इसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र थी उत्तराखंड की लोकगायिका आदरणीय #श्रीमतीकल्पनाचौहान जी जो कि सभी के लिए एक प्रेरणास्त्रोत हैं और उनके सुपुत्र उत्तराखंडी लोकगायक #श्रीरोहितचौहान जी।

ऐसे कई प्रेरणा दायक कलाकार जिनका मार्गदर्शन कर रहे थे आदरणीय #श्रीराजेंद्रचौहान जी, इस कार्यक्रम के ब्रांड एम्बेसडर विक्रम सिंह अधिकारी जी थे, और इस कार्यक्रम के सितारे थे सुरेन्द्र कमांडर, धनसिंह कोरंगा, पुरण सिंह राठौर, रेखा मेहता, सत्येंद्र सिंह, विजय बिष्ट, प्रेमा विश्वास, सतीश मधुर, कुमारी सरोज, गौरव नेगी, नीलिमा, निर्मला मेहता, प्रवीण नेगी, रोशन लाल जी इन सभी ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से वहां बैठे दर्शकों एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया, सभी के हृदय में प्रेरणा का संचार सा होने लगा, इनकी प्रस्तुतियां और इनके हौसले के ज़ज़्बे को देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई और सभी इनसे प्रभावित हो उठे, #आरती_सजवान जी की मंच संचालकता कबीले तारीफ थी, कल्पना जी एवं रोहित जी ने समां बांध दिया सभी को अपने गीतों पर झूमने को विवश कर दिया, इसी बीच काफल फाउंडेशन की ओर से एक दिव्यांग कलाकार को व्हील चेयर भी भेंट स्वरूप दी गई।

इस भव्य, बेहतरीन और सफल आयोजन के लिए काफल फाउंडेशन के #अध्यक्ष श्री गिरवर सिंह नेगी, #महासचिव श्री हयात सिंह राजपूत, #कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह रावत एवं सभी #ट्रस्टी श्री शंकर सिंह रावत, श्री सुरेश राणा, श्री नरेंद्र जोशी, श्री अशोक मुरारी, श्री शेखर उपाध्याय, श्री महेश भट्ट, श्री कमल सिंह बेलाल, श्री देव एस चंद, श्री तरुण नेगी, श्री मनोज रावत जी एवं कर्मठ कार्यकर्ता श्री दान सिंह राजपूत, श्रीमती दीपा सजवान, श्रीमती सुषमा रावत, श्रीमती राधा बंगारी, श्रीमती पुष्पा बिष्ट, श्री सुरेश सिलोरी, श्री हीरा यादव, श्री सुरेश नेगी, श्री गणेश शर्मा, श्री मोहन कार्की, श्री दरवान रावत जी श्री बालकृष्ण जोशी, श्रीमती इंदु रावत, श्री करण रावत, श्री जगत सिंह रावत एवं सभी काफल प्रेमियो, अतिथियों, कलाकारों, और दानदाताओं का हृदयतल से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करते हुए ढेर सारी #बधाई दी।