सिमन्या दोस्तों 🙏, तैयार हो जाइए, क्योंकि जल्द ही आपके दिलों को छूने आ रहा है उत्तराखंड का एक और बेहद खूबसूरत गीत – “हे रामिये”।

इस गीत को उत्तराखण्डी संगीत जगत के दो अनमोल रत्न, गढ़रत्न श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी और स्वर कोकिला मीना राणा जी ने अपनी जादुई आवाज़ से सजाया है। गीत का कॉन्सेप्ट भी उतना ही खास है, जिसे जाने-माने अभिनेता पूरब पंवार जी ने तैयार किया है।

इस गीत की एक और खासियत यह है कि प्रवृति चंद इसमें बतौर अभिनेत्री अपनी पहाड़ी संगीत यात्रा की शुरुआत कर रही हैं। प्रवृति चंद मिसेज उत्तराखंड 2019 और मिसेज इंडिया 2020 में भी अपनी चमक बिखेर चुकी हैं। उत्तरकाशी के खूबसूरत गाँव की मूल निवासी, प्रवृति पहाड़ और उसकी संस्कृति से गहरा लगाव रखती हैं। उन्होंने एन.आई.एम. से पर्वतारोहण का कोर्स भी किया है। आज भले ही वह मुंबई में रहती हैं, लेकिन उनकी आत्मा में पहाड़ बसता है। इस गीत में प्रवृति के साथ उत्तराखण्ड और हिमाचल के सुप्रसिद्ध अभिनेता अतुल घिल्डियाल भी नजर आएंगे।

इस अद्भुत गीत को टिहरी के सीमांत गाँव गंगी की सुंदर वादियों में फिल्माया गया है, जो इसे और भी खास बनाता है। गीत का निर्देशन किया है प्रसिद्ध निर्देशक अरविन्द नेगी जी ने, और इसके डीओपी हैं देवेंद्र नेगी जी।

तो दोस्तों, 12 दिसंबर, सुबह 11 बजे, जानी-मानी म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज के बैनर तले यह गीत रिलीज होने जा रहा है। “हे रामिये” न केवल आपके कानों को सुकून देगा, बल्कि अपने शानदार संगीत, बेहतरीन अभिनय और अद्भुत सिनेमेटोग्राफी से आपके दिलों को भी छू लेगा।

बस थोड़ा और इंतजार, और तैयार हो जाइए इस गीत को अपनी प्लेलिस्ट का हिस्सा बनाने के लिए।
“हे रामिये” – उत्तराखंड की खूबसूरती और संस्कृति का अनमोल तोहफा! 🙏