बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली भी कोरोना पॉजिटिव, इस अस्पताल में हुए भर्ती…

देशभर में कोरोना वायरस के मामलों एवं इसके नए वेरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते प्रभाव के बीच बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। भारत के पूर्व कप्तान को अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल वह आइसोलेशन में हैं। गांगुली कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती हैं।

गांगुली की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट सोमवार रात को पॉजिटिव आई थी। खास बात यह है कि सौरव गांगुली को कोरोना वैक्सीन की दोनों दोस्त लगाई जा चुकी है और इसके बावजूद वह कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि उनके हालत बेहतर है और वह पूर्ण स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। आपको बता दें कि कोरोना के कारण पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। कोरोना लगातार अपने नए-नए रूप बदलता जा रहा है। omicron की दहशत के बीच बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। हालांकि उनका स्वास्थ्य ठीक है और वह अस्पताल में आइसोलेट कर दिए गए हैं। डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।