चमोली: अब तक नहीं उठाई गई पलटी पोकलैंड मशीन, आवाजाही हो रही बाधित

चमोली: जोशीमठ औली रोड पर गुरुवार दोपहर से पलटी पोकलैंड मशीन को अब तक सड़क से नहीं उठाया गया है, जिसके चलते औली रोड पर आवाजाही बाधित हो रही है। जिससे ITBP सहित स्थानीय लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। बता दें की कल दोपहर को देहरादून से जोशीमठ-औली की तरफ जा रहा ट्रोला सेना गेस्ट हाउस के पास डोडिल नामक स्थान पर तीक्ष्ण मोड़ होने के चलते बेंड पर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा कि पोकलैंड मशीन को उतारते समय वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिसके चलते जोशीमठ औली रोड बन्द हो गया।

जिसके चलते कल दोपहर 1 बजे से यहाँ पर सेना, आईटीबीपी और स्थानीय वाहनों की आवाजाही बन्द है। अब  वाहनों को छोटे वाहनों के लिए बने रविग्राम बाईपास से आवाजाही कराई जा रही है। अब फिलहाल वाहन इस बाईपास से जोशीमठ से आ जा रहे है।