थत्यूड़: मनरेगा संगठन टिहरी के नए जिलाध्यक्ष बने हरि लेखवार

थत्यूड़: टिहरी गढ़वाल में जिला मनरेगा संगठन ने थत्यूड़ जौनपुर निवासी हरि लेखवार को जिला मनरेगा संगठन में जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। अध्यक्ष बनने के बाद थत्यूड़ पहुंचे नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरि लेखवार का थत्यूड़ जौनपुर  मनरेगा संगठन ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरि लेखवार ने प्रेस वार्ता में बताया की उनके द्वारा मनरेगा कर्मचारी हित मे समस्त जिला संगठन ब्लॉक संगठनों को साथ लेकर कार्य किया पाएगा। इस अवसर पर मनरेगा जौनपुर संगठन के अध्यक्ष सुमन रौंछैला, प्रवेश पोखरियाल, हरिश गौड, दीपक सकलानी, विपिन पोखरियाल आदि लोग सम्मिलित थे।