खास बातें
State Assembly Election 2022 Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi:पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…
लाइव अपडेट
02:29 PM, 20-JAN-2022Goa Election : केजरीवाल का नया दांव
भाजपा के प्रत्याशियों की सूची में मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर का नाम न शामिल होने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, ‘गोवा वासियों को बहुत दुख होता है कि भाजपा ने पर्रिकर परिवार के साथ भी यूज एंड थ्रो की नीति अपनाई है। मैंने हमेशा मनोहर पर्रिकर जी का सम्मान किया है। मैं उत्पल जी का स्वागत करता हूं अगर आप आम आदमी पार्टी में शामिल हों और आप के टिकट पर चुनाव लड़ें।’02:21 PM, 20-JAN-2022Uttarakhand Election : भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए है। शेष सीटों पर दोबारा मंथन के बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है। प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बची 11 सीटों पर बाद में नामों का एलान किया जाएगा। इस बार पांच महिलाओं को इस बार टिकट दिया गया है। वहीं 13 ब्राह्मण नेताओं को टिकट दिया गया है।12:49 PM, 20-JAN-2022Goa Election : मनोहर पर्रिकर के बेटे को नहीं मिला टिकट
गोवा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 34 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को टिकट नहीं मिला है। उत्पल पणजी से टिकट मांग रहे थे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रत्याशियों के नामों का एलान किया। उन्होंने बताया कि पणजी से मौजूदा विधायक को ही टिकट दिया गया है। उत्पल पर्रिकर को दो ऑप्शन दिए गए थे। उनमें से एक उन्होंने पहले ही मना कर दिया। दूसरी सीट को लेकर चर्चा हो रही है। उम्मीद है कि वह मान जाएंगे। पर्रिकर परिवार हमारा परिवार है।
12:48 PM, 20-JAN-2022Punjab Election : भगवंत मान सिंह की सीट तय
आम आदमी पार्टी की तरफ सं पंजाब में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान सिंह भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक, उनकी सीट तय हो गई है। वह संगरौर जिले के धुरी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। 11:00 AM, 20-JAN-2022Punjab Election : चन्नी ही होंगे पंजाब में सीएम के उम्मीदवार?
पंजाब कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मचे घमासान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी निखिल अल्वा ने ट्विटर पर एक पोल शुरू किया है। इसमें उन्होंने मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के साथ पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू, कैंपेन कमेटी चेयरमैन सुनील जाखड़ का नाम देते हुए पूछा है कि पंजाब में कांग्रेस का सीएम फेस कौन होना चाहिए?। एक चौथा ऑप्शन भी दिया है। इसमें लिखा गया है कि सीएम चेहरे की कोई जरूरत नहीं है। इस ट्विटर पोल में 1283 लोगों ने शिरकत की। इनमें 68.7% लोगों ने चरणजीत सिंह चन्नी के पक्ष में अपना वोट दिया। सिद्धू के लिए केवल 11.5% और सुनील कुमार जाखड़ के पक्ष में 10.4% वोट ही पड़े।
10:56 AM, 20-JAN-2022
Assembly Election 2022 Live: केजरीवाल ने फिर दिया मनोहर पर्रिकर के बेटे को ऑफर, पढ़िए क्या बोले?
Uttarakhand Election : भाजपा जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए आज भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। बताया जाता है कि भाजपा ने बुधवार को 60 से अधिक टिकट फाइनल कर दिए हैं। गुरुवार दोपहर 12 बजे पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी। शेष सीटों पर दोबारा मंथन के बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने गुरुवार तक प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो जाने की पुष्टि की।










