आप बनाएगी पूर्व फौजियों की समस्याओं के समाधान के लिए अलग विभाग,किसी को नहीं भटकना पडेगा दर बदर: कर्नल कोठियाल

73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कर्नल कोठियाल ने पूरे प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के सभी एक्स सर्विसमैन से वर्चवली जुडते हुए नवपरिवर्तन संवाद किया। उन्होंने सभी गौरव सैनानियों का स्वागत किया और कहा कि आज इन पवित्र दिन मैं प्रदेश के सभी बहादुर साथियों से अपने मन की बातें करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि जब भी मैं अपने एक्स सर्विसमैंन साथियों से बात करता हूं तो मेरा जोश अपने आप बढ़ जाता है। आप लोगों से बात करते हुए मुझे इंडियन आर्मी की याद ताजा हो जाती है। उन्होंने कहा कि फौजी ताउम्र फौजी रहता है। वो कभी भी रिटायर नहीं होता। एक फौजी हर पल देश सेवा के लिए तैयार रहता है। एक सिपाही के लिए उसकी सर्विस सबसे बड़ी अचीवमेंट होती है। मेरे लिए भी सबसे बड़ी अचीवमैंट यही है कि मुझे 27 साल सेना की वर्दी पहनने का सौभाग्य मिला। उन्होंने आगे कहा कि 14 फरवरी को उत्तराखंड में अगली सरकार बनाने के लिए वोटिंग होगी और 10 मार्च को रिजल्ट आएगा। इस पर्व में आप सभी को मैं शामिल होने का न्योता देता हूं । उन्होंने कहा कि आप लोग 14 फरवरी को वोट जरूर दें।