बाजपुर में ना गुंडाराज पनपने दिया और ना ही पनपने दूंगा- यशपाल आर्य

बाजपुर में ना गुंडाराज पनपने दिया और ना ही पनपने दूंगा, गुंडों की जगह जहां होगी उन्हें वहां भेजा जाएगा, जी हां ये कहना है पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का, आज चुनाव प्रचार के दौरान महुआ खेड़ा गंज में उन्होने तल्ख तेवरों में कहा कि बाजपुर से उन्होने गुंडाराज खत्म किया है, और आगे भी गुंडों को पनपने नहीं देंगे, यशपाल आर्य ने भाजपा पर भी जमकर तंज कसे और कहा कि भाजपा में किसी की सुनवाई नहीं है, और ना ही भाजपा प्रदेश के विकास की सोच रखती है। 2022 का चुनावी रण पुरी तरह से सज गया है, और चुनावी रणभूमि के महारथी मैदान में उतर कर जमकर आरोप प्रत्यारोपों से जनता को लुभाने में लगे है ।

वहीं बाजपुर सीट पर जहां दिग्गज नेता यशपाल आर्य एक बार फिर कांग्रेस के पंजे के साथ चुनावी मैदान में है । वहीं कभी यशपाल आर्य के पीछे चलने वाले राजेश कुमार भी भाजपा के कमल के साथ प्रतिद्वंदी के तौर पर सामने है, यशपाल आर्य ने जहां भाजपा में अपनी असहजता का कारण भाजपा नेताओं की मनमानी और विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया, तो वहीं राजेश ने भी यशपाल आर्य को मतलब परस्त बताते हुे कहा कि जिस पार्टी ने उन्हें सम्मान दिया और जीतने के बाद कैबिनेट में दर्जा दिया, वो आज फिर से दलबदल कर जनता के बीच जाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।