जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे चुनाव प्रचार तेजी पकड़ता जा रहा है ।नरेन्द्रनगर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी ओम गोपाल रावत अपनी टीम के साथ चुनाव प्रचार करते हुए धमान्दस्यूँ पट्टी के दर्जनों गांव में पैदल चलते हुए,तपोवन पहुंचे,जहाँ क्षेत्रीय जनता और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ नारेबाजी करते हुए उनका अभिनंदन और स्वागत किया ।
तपोवन में चुनाव प्रचार करते हुए कांग्रेसी प्रत्याशी ओम गोपाल रावत ने लश्कर के साथ तपोवन क्षेत्र में घर-घर जाकर अपने और कांग्रेस के लिए वोट मांगे । चुनाव प्रचार के दौरान ओम गोपाल रावत ने भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर बताते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है,वह करती नहीं है,कहा भाजपा जनता का भी विश्वास खो चुकी है। कहा आम जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है,कहा 2022 में काँग्रेस आ रही है,भाजपा जा रही है । इस दौरान चुनाव प्रचार में उनके साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख व कांग्रेसी नेता वीरेंद्र सिंह कंडारी, कांग्रेश के वरिष्ठ नेता जगमोहन सिंह भंडारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।










