कांग्रेस चार धाम काम का कर रही झूठा दावा – निशंक

हरादून | भाजपा की तरफ से कॉंग्रेस को निशाने पर लेते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम डा॰ रमेश पोखरियाल निशंक कहा कि जिन्होने पवित्र चारो धामों के लिए कभी कोई कार्य नहीं किया वही लोग चार धाम काम का झूठा दावा कर रहे हैं | पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होने कहा कि मोदी जी के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार ने प्रदेश में अभूतपूर्वक काम किए है, जिसे जनता बखूबी जानती है | अब चूंकि कॉंग्रेस और विपक्ष ने जानते बूझते आँखें मूंदी हुई हैं इसलिए उन्हे नज़र नहीं आने वाला |


हरिद्वार रोड स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता के दौरान बात करते हुए डा॰ निशंक ने कहा कि प्रदेश ने इन 5 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क-रेल व संचार इंटरकनेक्टिविटी, रोजगार, पर्यटन लगभग सभी  क्षेत्रों में नए नए आयामों को छुआ है | उन्होने कहा कि स्वास्थ्य की बात करें तो 2017 के 836 करोड़ के मुक़ाबले आज लगभग 3000 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं | केंद्र की अटल आयुष्मान योजना के दायरे में प्रदेश के प्रत्येक परिवार को लाकर प्रदेशवासियों की सेहत की चिंता भाजपा सरकार ने की | अब तक 4 लाख से अधिक लोग इस योजना का लाभ ले चुके हैं | इसके अतिरिक्त चाहे ऋषिकेश में AIIMS की स्थापना के साथ श्रीनगर, हल्द्वानी, देहरादून, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज व कुमायूं में सेटेलाइट AIIMS की स्थापना सभी भाजपा सरकारों की देन है | उन्होने कहा प्रदेश की हमारी सरकार ने कोरोना महामारी में बेहतर और शत प्रतिशत टीकाकरण करते हुए लोगों की जान बचाने का कार्य किया है|