रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब 14 फरवरी से देश की सभी ट्रेनों में खानपान की सुविधा मिलने लगेगी । जानकारी के अनुसार सफर के दौरान आईआरसीटीसी की ओर से गर्मागर्म लजीज भोजन मुहैया कराया जाएगा। रेलवे बोर्ड की ओर से सभी ट्रेनों में खानपान की व्यवस्था बहाल करने को लेकर आदेश जारी करने के बाद सभी ट्रेनों में यह सुविधा शुरू कर दी गई है।










