
Malala on Hijab Row: कर्नाटक हिजाब विवाद को लेकर अब पाकिस्तान की सामाजिक कार्यकर्ता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई (Malala Yousafzai) ने भी अपने रद्देअमल का इज़हार किया है. उन्होंने कहा कि लड़कियों को स्कूल जाने से रोकना काफी खतरनाक है.
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘लड़कियों को उनके हिजाब में स्कूल जाने से मना करना भयावह है. म या ज्यादा कपड़े पहनने के लिए महिलाओं का वस्तुकरण किया जाता है. भारतीय नेताओं को मुस्लिम महिलाओं को हाशिए पर जाने से रोकना चाहिए.’











