बहुत से ऐसे देश हैं जहां घूमना भारतीयों को काफी महंगा पड़ता है ऐसा इसलिए है क्योंकि भारतीय रुपये की तुलना में उन देशों की करेंसी की वैल्यू ज्यादा है. अमेरिका और यूरोप उन्हीं देशों में से एक हैं. यहां डॉलर और यूरो की कीमतें भारतीय रुपये की तुलना में काफी ज्यादा है. जिस कारण भारतीयों को यहां घूमना काफी ज्यादा महंगा पड़ता है. लेकिन आपको निराश होने की कोई जरूरत नहीं हैं क्योंकि इन देशों के अलावा भी कुछ देश ऐसे हैं जहां आप बेफिक्र होकर घूम सकते हैं क्योंकि इन देशों की करेंसी की कीमत भारतीय रुपये की तुलना में कम है. तो आइए जानते हैं उन सभी देशों के बारे में जहां आप घूमने का प्लान बना सकते हैं.










