उत्तराखंड की हल्द्वानी जेल में आप जेल टूरिज्म का मजा ले सकते हैं, जिसे 1903 में बनाया गया था, और अब यह 100 साल से अधिक पुराना हो चुका है। ऐसे में अब इस जेल के एक हिस्से को यात्रियों की मेजबानी और उन्हें जेल का अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।

हल्द्वानी की इस जेल को 1903 में बनाया गया था। यहां छह स्टाफ क्वॉर्टरों के साथ कई पुराने शस्त्रागार का काफी लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। यहां के अधीक्षक का कहना है कि छोड़े गए हिस्से को यहां आने वाले मेहमानों के लिए तैयार गया है। उनका कहना है कि अक्सर सीनियर अधिकारी कुछ लोगों को जेल में कुछ समय बिताने की अनुमति देते थे। इसकी जरूरत को महसूस करते हुए अधिकारियों ने एक प्रस्ताव देकर जेल में लोगों को अच्छे से समय बिताने का अधिकार हासिल किया है। दिलचस्प बात तो ये है कि आने वाले गेस्ट को यहां कैदियों के कपड़े और जेल की किचन का खाना दिया जाता है।
कई लोगों के कुंडली में बंधन योग होने की वजह से ज्योतिष जेल में रात बिताने की सलाह देते हैं। यहां सबसे ज्यादा मामले उन लोगों के हैं, जिनके ज्योतिष कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार जेल काटने को बोलते हैं। यहां के अधिकारी का कहना है कि जेल के अंदर एक डमी जेल है, जिसे हमने एकदम जेल की तरह ही तैयार किया है।
दरअसल, उत्तराखंड की एक जेल में आप केवल 500 रुपए प्रतिदिन देकर कमरा किराए पर ले सकते हैं। हल्द्वानी जेल देश की पहली ऐसी जेल है, जहां एक दिन का किराया देकर आप जेल जा सकते हैं। मतलब मात्र 500 रुपए में आपको जेल का पूरा मजा दिया जाएगा।