राज्य स्थापना की 22वीं वर्षगांठ को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए दून तैयार दिखा। विधानसभा, राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय व तमाम शासकीय कार्यालयों को प्रकाशमय किया गया है।
मुख्य कार्यक्रम देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि रहे। यहां से वह भराड़ीसैंण जांएगे और राज्य स्थापना दिवस आयोजित महोत्सव में भी प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही राज्य स्थापना दिवस पर बुधवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी शुभकामनाएं
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उत्तराखंडवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएंं दी है। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका आभार व्यक्त किया है।
.jpg)
पाठ्य पुस्तकों में शामिल होगा उत्तराखंड आंदोलन का इतिहास
इस क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे और यहं पर परेड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के तहत 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा।










