दिल्ली में कोरोना के बिगड़ते हालातों को देख दिल्ली के निजी दफ्तर रहेंगे पूरी तरह से बंद, पढ़ें नई गाइडलाइन

दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार जारी है जिसके चलते डीडीएमए ने राजधानी में कुछ और पाबंदियां लगाई हैं। इसके तहत आज से दिल्ली में निजी दफ्तर पूरी तरह से बंद रहेंगे और कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इसके साथ ही रेस्टोरेंट और बार आदि भी बंद रहेंगे, हालांकि होम डिलीवरी सेवा चालू रहेगी। वहीं अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गाया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा ।