ब्राजील के राज्य मिनस गेरैस में शनिवार को एक चट्टान का हिस्सा टूटकर तीन नावों पर गिर गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। वहीं स्थानीय मीडिया के मुताबिक कम से कम 20 लोग लापता हैं। वहीं नौ लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती किया गया है। अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं।










