श्वेता मासीवाल ने रामनगर से ठोंकी तालसामाजिक कार्यों में सदैव सक्रिय रहने वाली और वत्सल सुदीप मासीवाल फांउडेशन की सचिव श्वेता मासीवाल ने 61 रामनगर विधानसभा से बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की है,श्वेता मासीवाल ने अब जनता आएगी का नारा देते हुए दलगत राजनीति से किनारा करते हुए निर्दलीय मुकाबला करने का मन बनाया है, दरअसल मूल रूप से रामनगर के उदयपुरी चोपड़ा गांव निवासी श्वेता मासीवाल बीते 12 सालों सेपूरे उत्तराखंड के अंदर सामाजिक गतिविधियों को चलाने के लिए एक चिर परिचित नाम है, कोविड काल में मुंबई में फंसे उत्तराखंड के 12 हजार प्रवासियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलवाकर प्रवासियों को सुरक्षित उत्तराखंड पहुंचाना हो, या कुमाऊँ भर में एम्स के मेडिकल कैंप लगवाना हो,
श्वेता मासीवाल ने सामाजिक सहभागिता पूरी जिम्मेदारी से निभाई है, विधानसभा के पुराने राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली और साफ सरल और स्वच्छ छवि की श्वेता मासीवाल के निर्दलीय मैदान में उतरने से अब रामनगर का रण किस ओर बैठेगा यह अभी भविष्य के गर्भ में है,फिलहाल श्वेता मासीवाल के चुनावी समर में उतरने के ऐलान से सर्द मौसम में भी राजनैतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हैप्रदेश में नशे के ख़िलाफ़ साहसिक याचिका डालने से लेकर कई प्रकार के ज्वलंत मुद्दो को श्वेता ने प्रमुखता से उठाया है और उन्हें रामनगर के मौजूदा नेतृत्व से निराशा हाथ लगी।श्वेता को शहर के कई सामाजिक संघटनो का सहयोग मिल रहा है और उनके आने से युवा और महिलाओं में ख़ासा उत्साह है।कई प्रमुख राजनैतिक़ संघटन उनके सम्पर्क में है लेकिन वो पूरी तरह केवल जनता के प्रतिनिधित्व को निर्दलीय ही आगे रखकर ताल ठोकेंगै।










