प्रदेश के कई इलाकों में आज हो सकती है बारिश और बर्फबारी

प्रदेश के कई इलाकों में आज बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके कारण मौसम में ठंडक में इजाफा होने का अनुमान है। कई पहाड़ी क्षेत्रों में हाड़ कंपाने वाली ठंड लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य के उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।  वहीं, 25 सौ मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।