उत्तराखंड में जहां एक तरफ 12 फरवरी की शाम को प्रचार प्रसार खत्म हुआ है । तो वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड क्रांति दल के रुद्रप्रयाग से उम्मीदवार मोहित डिमरी पर जानलेवा हमला हो गया है । जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात को रुद्रप्रयाग में जवाड़ी बाईपास के समीप उक्रांद के प्रत्याशी मोहित डिमरी पर जानलेवा हमला हो गया। उनके सिर और हाथ पर चोट आई है। कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।










