१६ फरवरी २०२२ के दिन भाजपा उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ मीरा भाईंदर के सौजन्य से भाजपा जिला कार्यालय में निम्नलिखित पदों के नियुक्ति पत्र माननीय जिलाध्यक्ष श्री रवि व्यासजी तथा उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री प्रदीप रावतजी के हाथों से वितरण किये गए, इस समारोह में मीरा भाईंदर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता दलवी जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री अजय सिंह जी तथा भाजपा युवा जिलाध्यक्ष श्री दरोगा पांडे जी भी उपस्थित थे!
कार्यक्रम का संचालन फिल्म एवं टी वी कलाकार व अभिनय गुरु श्री दान सिंह राजपूतजी ने सफलता पूर्वक किया!
कार्यकारिणी की रुपरेखा इस प्रकार है!
उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ मुख्य कमिटी,
उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ महिला आघाडी,
उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ युवा
उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष
कार्यक्रम में कुल 50 कर्मठ कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया!












