गंगोलीहाट- राईआगर गंगोलीहाट मोटर मार्ग का होगा सुधारीकरण

पिछले एक दशक से खस्ताहाल राईआगर गंगोलीहाट मोटर मार्ग को लेकर गंगोलीहाट विधायक मीना गंगोला ने जानकारी देते हुए बताया की सडक सुधारीकरण के लिए लगातार विभाग से पत्राचार किया गया और विभागीय अधिकारियों से वार्ता की गयी है.

उन्होंने कहा की सड़क सुधारीकरण के होने के बाद यहां पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा। बता दें की लम्बे समय से सडक सुधीकरण की मांग स्थानीय लोगों के द्वारा जा रही थी जिसके बाद अब सडक सुधीकरण होने से गंगोलीहाट और पाताल भुवनेश्वर में भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.