उधमसिंहनगर चोरी के 2 आरोपी गदरपुर पुलिस की गिरफ्त में


उधमसिंहनगर. ऋषि चहल पुत्र देवेंद्र सिंह कांटेक्टर गलफर कंपनी द्वारा थाना गदरपुर में अपनी साइड से पांच लोहे की बड़ी प्लेट चोरी होने के संदर्भ में एफ आई आर नंबर 64/22 धारा 379/411 आईपीसी पंजीकृत कराया गया था. जिस पर थाना गदरपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त विक्की चंद्र पुत्र मोहनलाल निवासी वार्ड नंबर 4 गदरपुर और आसिफ पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी मजरा शीला गदरपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई पांचो लोहे की बड़ी प्लेटें बरामद कर अभियुक्त गणों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. उपरोक्त अभियुक्त गण अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं जो पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं.