बांग्लादेशी आतंकी की गिरफ्तारी के बाद पत्नी उत्तराखंड में गिरफ्तार, यूपी एटीएस जांच में खुले राज

पिछले दिनों यूपी एटीएस के हत्थे चढ़े बांग्लादेशी आतंकी अलीनूर की गिरफ्तारी के बाद हरिद्वार में छिपकर रह रही उसकी पत्नी और तीन बच्चों को एलआईयू एवं रानीपुर पुलिस ने पकड़ लिया। जांच जारी है।

पिछले दिनों यूपी एटीएस के हत्थे चढ़े बांग्लादेशी आतंकी अलीनूर की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड के हरिद्वार में छिपकर रह रही उसकी पत्नी और तीन बच्चों को एलआईयू एवं रानीपुर पुलिस ने पकड़ लिया। रात भर खुफिया एजेंसी एवं पुलिस टीम महिला से आतंकी कनेक्शन को लेकर पूछताछ में जुटी रही।

उसी ने ही सितंबर में यहां आए अलीनूर को गांव में इंतजार के घर कमरा किराए पर दिलवाया था। अलीनूर एवं कामिल की गिरफ्तारी की बात सामने आने पर स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया था। खुफिया एजेंसियां भी चौकस हो गई थी। नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि एलआईयू एवं रानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव दादूपुर में रह रही आतंकी अलीनूर की पत्नी रहिमा 25 वर्ष एवं उसके तीन बच्चों को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद सभी को कोतवाली लाया गया।

महिला ने बताया कि वह मूल रूप से ग्राम हिरन थाना कोटालीपारा जिला गोपालंगज बांग्लादेश की रहने वाली है। एसपी सिटी ने बताया कि उसका बड़ा बेटा छह साल, बेटी तीन साल एवं छोटा बेटा आठ माह का है। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है, बच्चे भी उसी के साथ जेल में रहेंगे।

आतंकी संगठन से जुड़े अलीनूर ने अपनी पत्नी को भी भ्रम में रखा था। उसने पत्नी को बताया था कि वह आजकल दर्जी का कार्य कर रहा है और आसाम में रहने के दौरान उसने खुद को एक मदरसे में शिक्षक होने की बात पत्नी से कही थी। पत्नी की माने तो वह पिछले साल ही सीमा पार कर भारत आए थे।